फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोल्ड मेडल विजेता नितेश कुमार किया स्वागत

Mon, 09 Sep 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : पैरालंपिक गोल्ड विजेता नितेश कुमार का स्वागत करते राकेश जून व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार का शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी में स्वागत किया गया। जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर, फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नितेश कुमार का स्वागत किया। नितेश मूल रूप से दादरी के रहने वाले हैं। यहां शाइनिंग स्टार एकेडमी में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

एकेडमी की निदेशिक शैलजा जून और एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने नितेश को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। नितेश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए राकेश जून ने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ियों की एक महीने की ट्रेनिंग फ्री करने की घोषणा भी कर दी। राकेश जून ने कहा कि एकेडमी से अब देश के लिए मेडल की झड़ी लगने वाली है।
उन्होंने कहा कि नितेश ने शारीरिक कमी पर जीत हासिल करते हुए अपना हौसला मजबूत रखा और लक्ष्य का पाने के लिए निरंतर प्रयास किया। जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। पैरालंपिक बैडमिंटन में नितेश ने ब्रिटेन के खिलाड़ी को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। स्वागत से अभिभूत नितेश ने कहा कि उन्हें आज खुशी हो रही है।
विज्ञापन


नितेश हरियाणा खेल विभाग करनाल में सीनियर बैडमिंटन कोच के पद पर कार्यरत हैं। नितेश 2009 में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नही मानी और बैडमिंटन के जरिए देश का गौरव बढ़ाते रहे। नितेश 2024 वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इससे पहले 2022 में एशियाई पैरा गेम्स के सिंगल्स में गोल्ड, डबल्स में सिल्वर और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
बीडब्लयूएफ पैरा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में भी नितेश ने सिल्वर मेडल जीता था। नितेश ने पैरालंपिक के फाइनल मैच में ब्रिटेन के डेनियल को 21-14, 18-21 और 23-21 के अंतर से हराकर पैरालंपिक का गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें