फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिगंबर जैन का 10 लक्षण महापर्व शुरू

Mon, 09 Sep 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : धर्मशाला में हुए हवन में आहुति डालते हुए कमेटी के सदस्य व गणमान्य जन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जैन धर्मावलंबियों का 10 लक्षण महापर्व रविवार से शुरू हो गया। शहर के जैन मंदिरों में सजावट की गई है। आत्म कल्याण और आत्म आराधना के महापर्व पर जैन मंदिरों में सुबह श्रीजी के पूजन अभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। अनाज मंडी स्थित पांडुशिला दशलक्षण महापर्व पर उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई।
विज्ञापन

प्रधान सुनील जैन ने कहा, जिस प्रकार उसर भूमि में वृक्ष उत्पन्न नहीं होता और लोभी के जीवन में धर्म उत्पन्न नहीं होता। ठीक उसी प्रकार सत्य के आने से पूर्व लोभ की सफाई परमावश्यक है। वहीं शहर के गांधी चौंक स्थित श्रीपद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। दशलक्षण विधान के कलश की स्थापना की गई। जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। विद्वानों ने कहा कि हमें क्षमा प्रार्थी होना चाहिए। सभी जीवों से दिल से क्षमा मांगना और क्षमा करना यही क्षमा धर्म है। इस अवसर पर प्रधान राकेश जैन, सचिव सुमेरचंद जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन आदि मौजूद रहे। 18 सितंबर को समाज की ओर से रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें