बहादुरगढ़। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर को है। इसको लेकर सराफा बाजार में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वीरवार से शुरू होने वाले नक्षत्र से पहले शोरूमों को सजाया जा रहा है। कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। ग्राहकों में भी इस मुहूर्त को लेकर खासा उत्साह है।
ग्राहकों में पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को लेकर बहुत उत्साह है। वो इस दिन गहने लेने के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं। ताकि इस शुभ दिन अपनी पसंद की ज्वैलरी प्राप्त कर सकें। काफी संख्या में ग्राहक सोने के आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं।
-अनिल कुमार, सुमन ज्वैलर्स,
सराफा बाजार में रौनक दिख रही है। ग्राहकों में भी उत्साह है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, डायमंड खरीदाना शुभ होता है। सोने के भाव पिछले सालों की तुलना में अधिक जरूर है, लेकिन ग्राहकों में इसका असर नहीं है। जिन घरों में शादी है वह खासतौर से ज्वैलरी की बुकिंग कराने में लगे हैं।
-जयभगवान, महालक्ष्मी ज्वैलर्स
धनतेरस की तरह पुष्य नक्षत्र को भी सोने की खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए 24 अक्तूबर के लिए ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। शोरूम में हर आभूषण को प्रदर्शित किया गया है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। हमारे यहां पर हल्की, मीडियम और हैवी हर प्रकार की डिमांड आ रही है। इस बार हर किसी की दिवाली मन रही है।
-मोक्ष, लांबा ज्वैलर्स
लाइट वेट और रोज पहनने वाली ज्वेलरी की डिमांड अधिक आ रही है। डायमंड भी अपनी पसंद बनाए हुए है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर काफी बुकिंग आई है। हमारे पास बेस्ट क्वालिटी और डिजाइन के आभूषण है जिससे ग्राहकों में विश्वास बना रहता है। इस बार धनतेरस पर भी आभूषण की अच्छी सेल होने की उम्मीद है।
-