फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान से सोने चांदी के आभूषण व 50 हजार की नकदी चोरी

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बामड़ोली स्थित एक मकान में चोरी हो गई। चोर मकान में आए सोने चांदी के आभूषण व 50 हजार की नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। शिकायत के आधार पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात सुनील के मकान में हुई है। सुनील बीती रात को अपने स्टॉक पर था। घर पर पत्नी व बच्चे थे। इसी रात को अज्ञात चोर उसके मकान में घुसे। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसके गेट की कुंडी लगा दी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। देर रात को सुनील की पत्नी की आंख खुली तो उसने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से कुंडी बंद थी। इसके बाद उसने अपने पति को मामले से अवगत कराया। सुनील घर आया तो उसने कुंडी खोली। देखा तो दूसरा कमरा खुला पड़ा था। उसमें सामान खंगाला गया था। जांच करने पर सोने की चेन, अंगूठी, पायल, घड़ी, डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लाइनपार थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें