फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
06jjrp16- श्री कांशी गिरि मंदिर में श्रद्धालुओं को संबो​धित करते पंडित पवन कौ​शिक। स्रोत : मंदि - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
झज्जर। धनतेरस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव की शुरुआत हुई। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली की ओर से आयोजित कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने धनतेरस, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धनतेरस समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और देवताओं का वैद्य माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा के बाद महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां लक्ष्मी के भजन प्रस्तुत किए। संतोष हंस, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा और इंदू भूगड़ा ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इस अवसर पर सुधांशु हंस और महिला समिति की प्रधान इंदू भूगड़ा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशन वधवा, नारायणी सरदाना, आंचल सेठी, आशू बजाज, प्रीति गाबा, भावना काठपालिया, संध्या आर्य, अर्पित सेवक और रमेश लखेरा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी है परंपरा
धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि स्वच्छता में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दीपावली से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है, ताकि मां लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें