फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव से कन्या स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त, गिरने की आशंका

विज्ञापन
-फोटो 4 : सीटीएम झज्जर को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक राजेंद्र सिंह जून, सरपंच व अन्य गणमान्य व्यक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। तीन गांवों की पंचायत ने विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की मौजूदा समस्याओं के निदान को लेकर उपायुक्त के नाम का ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। विधायक के साथ नूना माजरा के सरपंच मास्टर जयभगवान, लोवा खुर्द गांव के सरपंच विनोद जून, देसलपुर गांव सरपंच नवीन जून ने समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि तीन गांव के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लंबे समय से स्कूल के पीछे भारी मात्रा में जलभराव है। जलभराव के कारण स्कूल का भवन भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। दीवार गिरने का अंदेशा बना हुआ है। अगर स्कूल की दीवार जलभराव के कारण टूट कर गिर गई तो स्कूल में एक बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने के साथ-साथ स्कूल के पीछे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम वासियों ने मांग की कि जलभराव वाली जमीन के साथ करीब आधा एकड़ जमीन में लड़कियों के लिए खेल का मैदान (फुटबॉल और बास्केटबॉल) बनाया जाए। सीटीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक राजेंद्र सिंह जून ने तीनों गांव की पंचायत को आश्वस्त करते हुए कहा कि लड़कियों के स्कूल से संबंधित समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में वे शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच वीरेंद्र कौशिक नूना माजरा, पूर्व सरपंच एवं नौगांव प्रधान मंजीत जून, सुरेंद्र जून, प्रदीप जून, माजरा गौशाला प्रधान मनोज जून, पंडित लच्छे राम, बिट्टू जून, हरिओम जून, धर्मवीर फौजी, पंडित कौशल, पंडित दलजीत, शंकर जून, मुकेश सहित काफी गणमान्य व्यक्ति साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें