फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बच्ची की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के जोहरीनगर में कार ने महिला को टक्कर मारते हुए साइकिल पर सवार बच्ची को कुचल दिया। बेकाबू कार बच्ची को दूर तक घसीटती ले गई। जिससे अधिक चोटें आने के कारण बच्ची की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में महिला भी घायल हो गई। घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दो महिलाएं शनि बाजार से सब्जियां खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान नाहरा-नाहरी रोड से पंचमुखी चौक की तरफ जाने वाली गली में एक महिला को सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला संगीता के पांव में काफी चोटें आई हैं। घायल महिला संगीता के परिवार के सदस्यों ने बताया कि इसके बाद भी कार के चालक ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका और इधर-उधर गलियों से तेज गाड़ी भगाता रहा। बाद में कार ने कुछ दूरी पर ही घर से साइकिल पर दुकान की ओर जा रही करीब आठ साल की बच्ची पलक को कुचल दिया। बच्ची कार के नीचे ही फंस गई। कार चालक ने उसके बाद भी गाड़ी को नहीं रोका और वह बच्ची को कुछ दूर तक घसीटता ले गया। अनियंत्रित कार बाद में एक मकान से टकरा कर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कार में 3-4 युवक बैठे हुए थे। इस दुर्घटना में साइकिल सवार बच्ची पलक के सिर, गर्दन सहित शरीर के काफी हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना लाइनपार से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें