फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल से लौटे छोटे भाई ने देखा शव

Sat, 03 Dec 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

छोटा भाई स्कूल से वापस आया और उसने घर का दरवाजा खुलवाना चाहा तो काफी देर बाद तक अंदर से उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे संदेह हुआ। वह छत के रास्ते घर के अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी बहन छत में पंखा लगाने के लिए लगाए हुक रस्सी से बने फंदे में लटक रही थी। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
झज्जर में किशोरी ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 16 साल की एक किशोरी ने घर में बने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब किशोरी ने फांसी लगाई, उस समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। 

विज्ञापन


किशोरी का पिता और बड़ा भाई घर से बाहर गया हुआ था। उसका छोटा भाई स्कूल गया था। किशोरी गांव के स्कूल में ही 12वीं कक्षा में पढ़ती  थी। जब उसका छोटा भाई स्कूल से वापस आया और उसने घर का दरवाजा खुलवाना चाहा तो काफी देर बाद तक अंदर से उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे संदेह हुआ। वह छत के रास्ते घर के अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी बहन छत में पंखा लगाने के लिए लगाए हुक रस्सी से बने फंदे में लटक रही थी। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। उसके पिता और बड़ा भाई घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद पुलिस टीम की ओर से शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जहां शनिवार को परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें