झज्जर के बेरी क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जब नाबालिग ने फंदा लगाया उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। जब परिवार वाले काम खत्म कर घर वापस आए तो उन्हें 17 वर्षीय बेटी का शव पंखे पर फंदे से झूलता मिला।
पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया। परिवार खेत में काम करने के लिए गए हुए थे और लड़की घर में अकेली थी। छुछकवास पुलिस चौकी के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।