झज्जर।अनाज मंडी की समस्याओं व मांगों को लेकर नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने एसडीएम को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को एसडीएम ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखने और समाधान कराने का भरोसा दिया है।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने कहा कि अनाज मंडी की टीन शेड बिल्कुल खराब हो चुकी है। बारिश के दिनों में इस कारण परेशानी होती है। फसल बारिश में भीग जाती है। नए टीन शेड का और निर्माण कराया जाए। मंडी के तीनों गेट ऊंचा करके ऊपर गेट बनवाकर अनाज मंडी झज्जर बड़े अक्षरों में लिखवाया जाए तथा गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। अनाज मंडी में जुनाइल कोर्ट है। इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग आढ़तियों ने की। अनाज मंडी की दीवारों को ऊंचा कराने की मांग भी की। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में 24 सितंबर से दो चौकीदार लगे हैं, इसलिए उन्हें 15 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से वेतन जल्दी से जल्दी दिलाया जाए तथा इन्हें नियमित किया जाए, मंडी के अंदर सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है, इसकी सफाई जल्द से जल्द करवाई जाए, धर्मकांटे को अतिशीघ्र चालू कराने की मांग भी उठाई। सड़क के बीच में उखड़े पत्थरों को लगवाने और फूलदार पौधे लगवाकर लोहे को ग्रिल लगवाने का अनुरोध किया। सरकार द्वारा अन्य मंडियों की तरह रसोई चालू कराने। किसान विश्राम ग्रह में दो ऑफ फिस चल रहे हैं। इन्हें भी खाली कराने की मांग की ताकि किसानों को अनाज बेचते समय कोई परेशानी न हो। पानी की निकासी कराई जाए, मंडी के रोड की भी मरम्मत कराई जाए, जो रोड गुरुग्राम से मंडी तरफ जाता है, उस पर लाइट की व्यवस्था की जाए, सरकार द्वारा खरीदे हुए अनाज की लेबर व कमीशन आढ़तियों को हर सीजन में बहुत लेट तक दी जाती है। इस भुगतान को खरीद होने के बाद 15 दिन में दिलाने की मांग की