फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के समय काटे किसानों के गेट पास, आज होगी बेरी में बाजरे की खरीद

विज्ञापन
बाजरे का उठान करते श्रमिक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बेरी/झज्जर। शनिवार को बेरी अनाज मंडी में किसानों के बाजरे के गेट पास न कटने से दिन भर परेशान रहे। लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे जब सर्वर चला तो उनके रात के समय ही टोकन काट दिए गए। अब इन किसानों के बाजरे की खरीद सोमवार को अनाज मंडी में होगी। बेरी की अनाज मंडी में फिलहाल तक करीब 925 क्विंटल बाजरे की खरीद हो पाई है। जबकि जिले में करीब 500 एमटी बाजरे की खरीद की जा चुकी है। सोमवार से जिला की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू हो जाएगी। जिले में सात अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद चल रही है। रविवार को अनाज मंडियों में अवकाश के कारण बाजरे की खरीद तो नहीं हुई, लेकिन उठान की प्रक्रिया निरंतर जारी रही। आढ़तियों के पास काम करने वाले श्रमिक दिन भर बाजरे की भराई करने व उठान कार्य में जुटे दिखाई दिए। मातनहेल, झज्जर, ढाकला, बेरी, बहादुरगढ़, छारा और माजरा दूबलधन में बाजरे की फसल खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

- सभी खरीद केंद्रों के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास
किसानों की सुविधा को देखते हुए निर्धारित शेड्यूल अनुसार जिला में बनाए गए सात खरीद केंद्रों पर फसल खरीद कार्य चल रहा है। विभागीय आंकडों के अनुसार झज्जर जिले में 2150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करीब 500 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई है। कोरोना वैश्विक महामारी की स्थिति में खरीद केंद्रों पर निरंतर सैनेटाइजेशन करते हुए शारीरिक दूरी की पालना सुनिश्चित कर मास्क लगाकर खरीद कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी खरीद केंद्रों के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास हैं। जो सभी खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। जिले के सात खरीद केंद्रों पर बाजरे की खरीद कर रही है। किसानों को जहां शेड्यूल अनुसार मोबाइल पर सूचना देते हुए खरीद केंद्रों पर बुलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा का भी प्रशासन की ओर से पूरा ध्यान केंद्रित है।
- बेरी में सर्वर न चलने से नहीं हो रहा उठान
बेरी में सरकार के ऑनलाइन सिस्टम के सर्वर कम चल रहे हैं। सर्वर चलने के बाद नई आईडी दी जाएगी। आनॅलाइन गेट पास कटेंगे। उसके बाद ही बाजरे का उठान शुरू किया जाएगा। इस मंडी में जितने बाजरे की खरीद की गई है। वह अनाज मंडी में ही पड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार सर्वर न चलने से बाजरे के गेट पास नहीं कट पाए थे। कुछ किसानों को जो परशानी हुई थी। उनके देर रात तक गेट पास काट दिए गए। सोमवार को उन किसानों के बाजरे की खरीद की जाएगी। उठान को लेकर जल्द ही आईडी दी। उसके बाद बाजरे का उठान शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रमन कपूर, वेयर हाउस मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें