15jjrp06- कोसली रोड पर गैस पर्ची कटवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
झज्जर। कोसली रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर रविवार को भी सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन गैस पर्ची लेने के लिए लगी रही। कर्मचारियों ने कुछ घंटे तक पर्ची भी काटी लेकिन जब गैस सप्लाई खत्म हुई तो कर्मचारियों ने पर्ची काटना बंद कर दिया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ी गई और हंगामा शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने समझाया कि जितनी गैस है, उतनी पर्ची काट दी गई है और अब सोमवार को पर्ची काटी जाएगी। उपभोक्ता नहीं माने तो एजेंसी कर्मचारी शटर बंद करके चले गए। रविवार को एजेंसी की तरफ से लगभग 200 पर्ची काटी गई थी।
गैस एजेंसी संचालिका विद्या देवी ने बताया कि शनिवार को दो गाड़ी आई थी। अधिकतर लोगों को सिलिंडर दे दिए गए। कुछ सिलिंडर बच गए थे तो रविवार को पर्ची काटी गई। सिलिंडर खत्म होने पर पर्ची नहीं काटी गई। लोगों को बताया दिया गया था कि अब सोमवार को सप्लाई आएगी।
वहीं बेरी गेट स्थित इंडेन गैस एजेंसी रविवार को बंद थी लेकिन इसके बावजूद लोग सुबह 7 बजे से ही एजेंसी के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। छुट्टी होने के कारण एजेंसी नहीं खुली लेकिन लोग पूरा दिन बार-बार एजेंसी के चक्कर काटते नजर आए।
भट्ठियों का होने लगा प्रयोग
शहर में कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण अब भट्ठियों पर खाना बनने लगा है। शहर के कई रेस्तरां, होटल व ढाबों पर सब्जी, रोटी भट्ठी पर बनाना शुरू कर दिया है। खास तौर पर सब्जियों को भट्ठी पर ही तैयार किया जा रहा है। फास्ट फूड की रेहड़ियां भी कम हो गई हैं। पहले शहर में 70 से 80 रेहड़ियां अलग-अलग जगहों पर लगती थी लेकिन अब 25 से 30 रेहड़ी ही लग रही हैं। उनके पास भी कॉमर्शियल गैस एक-दो दिन की बची है।
15jjrp06- कोसली रोड पर गैस पर्ची कटवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
15jjrp06- कोसली रोड पर गैस पर्ची कटवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद