भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव योजना के पात्र लोगों को गैस कनेक्शन भेंट
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना लागू कर देश की करोड़ों महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने का सेवा कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेखर यादव ने टांडाहेड़ी गांव में विश्वकर्मा गैस एजेंसी पर योजना के पात्र लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन भेंट करते हुए कही। भाजयुमो जिला अध्यक्ष शेखर यादव के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व विस्तारक जितेंद्र नरवाल भी शामिल रहे। इस मौके पर विस्तारक जितेंद्र नरवाल, विश्वकर्मा गैस एजेंसी के संचालक अजीत जांगड़ा मौजूद रहे।