फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप की टीम ने प्रचार सामग्री और होर्डिंग उतारे

Mon, 18 Mar 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड से होर्डिंग उतारते नगर परिषद कर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शहर में लगी प्रचार सामग्री और होर्डिंग पर प्रशासन का हंटर चल गया है। नगर परिषद ने शहर में लगाए गए होर्डिंग हटवाए। मेट्रो पिल्लरों से भी उतरवाएं।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न जगहों पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने पार्टी और अपने प्रचार-प्रसार के लिए सामग्री लगाई थी। पिछले लंबे समय से नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं था। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही विभागों के दफ्तरों में लगी सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स और राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतारने का कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद अधिकारियों ने भी होर्डिंग उतारने के लिए टीमें गठित कर दी थी। इन टीमों ने सोमवार शहर के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार काफी संख्या में होर्डिंग उतारे गए। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान रिक्शा भर के होर्डिंग उतारे गए। स्ट्रीट लाइटों पर भी काफी संख्या में होर्डिंग लगे थे। उन्हें भी उतारा गया।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी शहर में सात अलग-अलग स्थानों पर लगे सरकार की योजनाओं संबंधी बैनर और फ्लेक्स उतरवा दिए हैं।नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला का कहना है कि किसी भी कीमत पर आचार संहित का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। शहर में हरेक स्थान से पोस्टर, बैनर व होर्डिंग हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें