-फोटो 55 : बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक। विज्ञप्त
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विश्वकर्मा भारत गैस एजेंसी पर बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने 51 पात्र परिवारों को गैस चूल्हा, भरा हुआ सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप भेंट किए गए। इससे पहले यहां पहुंचने पर दिनेश कौशिक का एजेंसी संचालक अजीत जांगड़ा ने अभिनंदन किया। जांगड़ा के अनुसार 2018 से अब तक उनके द्वारा 5 हजार से ज्यादा पात्र परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनका गृहिणी पूरा लाभ उठा रही हैं। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मबीर वर्मा, पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, कृष्ण आसौदा, जय भगवान सरंपच माजरा मौजूद रहे।