-फोटो 55 : श्मशान घाट में बिजली कनेक्शन करते बिजली कर्मचारी।
बहादुरगढ़। रामबाग में बंद पड़ा गैस आधारित शवदाह प्लांट जल्द चालू होगा। इस प्लांट को चालू करने के लिए रामबाग श्मशान भूमि प्रयासरत थी। बुधवार को यहां बिजली की लाइन डालकर मीटर लगा दिया गया।
श्मशान भूमि सुधार सभा के प्रधान सतीश नंबरदार ने बताया कि शहर के बस स्टैंड के पास स्थित रामबाग में बनाए गए गैस आधारित शवदाह प्लांट बिजली का मीटर न होने के कारण बंद था। इससे असुविधा होती थी। गैस पाइप लाइन लगा दी गई थी। जो कमी थी, उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया था और बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम में आवेदन कर रखा था। अब बिजली का कनेक्शन मिलने के बाद इस प्लांट में शवों का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया जाएगा।
श्मशान घाट में मौजूद प्रधान सतीश नंबरदार, एडवोकेट गौरव राठी, सोनू मक्कड़, पवन नारंग, संटी दुआ, राजू दुआ, राजू पंडित, पवन चाहर, गुल्लू सैनी, पवन सैनी महेंद्र सैनी, अनिल राठी, जोगेंद्र ने बताया कि रामबाग में अब गैस आधारित शवदाह प्लांट में भी दाह संस्कार हो सकेंगे। एलपीजी-सीएनजी बेस्ड प्लांट में कुछ ही समय में संस्कार होने के बाद अस्थियां भी परिजनों को मिल जाएंगी। प्रधान सतीश नंबरदार ने बताया कि मशीन पर दाह संस्कार होने से प्रदूषण कम होगा।