फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रविवार को गैस एजेंसियां रही बंद, नहीं बांटी गईं पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में स्थित कई गैस एजेंसियों पर रविवार को गैस पर्ची वितरण का काम नहीं हुआ। रविवार को अवकाश के चलते गैस एजेंसियां बंद रही। इस कारण उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। वहीं डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुचारू सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
विज्ञापन

उपभोक्ता किसी प्रकार का पैनिक ना लें, सभी को नियमानुसार गैस वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की उपलब्धता पूरी तरह से सामान्य है। विभाग द्वारा सभी गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है और कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है।
डीसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह वर्जित है। विभाग की टीमें होटलों और रेस्टोरेंटों में निरंतर जांच कर रही हैं। यदि कोई एजेंसी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियों से मिल रही सप्लाई : डीएफएससी
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि जिलेभर में कुल 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। सभी एलपीजी कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों तथा बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी आवश्यक सेवा में बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें