झज्जर (वि)। ब्लॉक स्तरीय सीबीएसई खेल प्रतियोगिता में इंडो अमेरिकन स्कूल के छात्र गर्वित ने 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले में गर्वित ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय निदेशक विजेंद्र कादियान ने गर्वित को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षकों और स्टाफ ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।