फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुभाष चौक पर 250 किलो दूध से हुआ गणपति का अभिषेक

Sat, 19 Sep 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार व मौजूद श्रद्धालु। स्रोत समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में गणपति महोत्सव की धूम है। विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं और सुबह-शाम आरती के साथ भजन-कीर्तन हो रहे हैं। सुभाष चौक पर गणेश सेवा समिति की ओर से 20वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां शनिवार को 250 किलो दूध से भगवान गणेश का अभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के पंडालों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष के बीच श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। बप्पा को मोदक, काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि पंडाल में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लाइनपार क्षेत्र और छोटूराम नगर सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई घरों, मंदिरों और कॉलोनियों में भी विघ्नहर्ता विराजमान हैं। शहर में 23 सितंबर तक गणपति उत्सव की रौनक रहेगी। 24 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें