फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 को निकलेंगी झांकियां

Mon, 15 Jan 2024 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को खेल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर एसडीएम रविंद्र मलिक ने सोमवार को उपमंडल सचिवालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की ओवरऑल इंचार्ज तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक होंगी। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था करें। आयोजन स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, शौचालय व्यवस्था, एंबुलेंस, पेयजल आदि के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों के चयन के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाते हुए कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सामाजिक उपदेश, राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हों। समारोह में कल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी शामिल की जाएं। इनमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, आईटीआई और पशु पालन विभाग आदि विभागों को शामिल किया जाए।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं व अन्य अतिथियों को निमंत्रण व बैठने की उचित व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न की जाए।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक, बीडीपीओ पूजा शर्मा, एसएमओ डॉ. सुभाष चंद्र, नपा सचिव ललित गोयल, बीईओ अशोक कादयान, एसईपीओ सत्यवान अहलावत, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ओमकुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश कुमार, सीडीपीओ सुबीता मलिक, बीएओ डॉ. अशोक रोहिल्ला, बेरी चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल, नपा कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब, सुशील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें