फोटो 61: विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य जगदीश सहवाग। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। टाण्डाहेड़ी स्थित सरकारी विद्यालय में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने निशुल्क योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, देशभक्ति की भावना, माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान जैसे विषयों पर विचार साझा किए। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, फास्ट फूड का सेवन न करने और सामाजिक बुराइयों से बचने की सीख दी। इस दौरान मुख्याध्यापिका पूनम राठी, सुमन, मुक्ता, सुदेश, हंसराज, राकेश मौजूद रहे।