25jjrp15- संवाद भवन के बाहर कृषि मंत्री की गाड़ी के आगे खड़ी महिला को हटाती महिला थाना प्रभारी
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर 300 गज का प्लॉट देने के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने के मामला सामना आया है। कार्रवाई न होने पर हसनपुर गांव हाल दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी जगपति ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की गाड़ी का रास्ता रोक लिया। महिला ने मंत्री को सारी कहानी बताई। मंत्री के निर्देश पर डीसी ने डीसीपी को कार्रवाई करने को कहा है।
कृषि मंत्री बुधवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक समाप्त करके वापस जा रहे थे। जैसे ही मंत्री अपनी गाड़ी में बैठे तो महिला ने मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया। महिला मंत्री की गाड़ी के आगे रास्ता रोककर खड़ी हो गईं। बाद में महिला को मंत्री से मिलने दिया गया।
महिला जगपति ने बताया कि गुरुग्राम रोड पर वर्ष 2018 में 300 गज का प्लॉट लिया था। सिलानी निवासी व्यक्ति से प्लॉट खरीदा था लेकिन साढ़े 7 लाख रुपये देने के बावूद रजिस्ट्री नहीं करवाई। अब धमकियां दी जा रही हैं। वह पिछले कई दिनों से दर-दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने बताया कि वह थाने से लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में जा चुकी हैं। आज भी वह सुबह से भूखी-प्यासी मंत्री से मिलने के लिए आई थीं लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद वह गाड़ी के आगे आने पर मजबूर हुईं। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है।
कृषि मंत्री ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री शत प्रतिशत ट्रंप के कंट्रोल में है वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम एक अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।