फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी: चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह कर रहा डीटीपी विभाग

विज्ञापन
fraud colony - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर जिला योजनाकार विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जहां-जहां अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं वहां पर निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। साथ ही कॉलोनी काटने वालों पर केस भी दर्ज कराए जा रहे हैं। अब विभाग की ओर से उक्त साइटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग कॉलोनाइजरों के चंगुल में न फंसे।
विज्ञापन

अब तक डीटीपी विभाग की ओर से जाखौदा के पास हाईवे पर, सांखोल-बराही मार्ग, झज्जर मार्ग पर अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के पास, कसार गांव के पास, एचएसआईआईडीसी के पीछे नहर की पटरी के साथ लगती जमीन, झज्जर रोड पर ओमैक्स अपार्टमेंट के नजदीक विकसित की जा रही तमाम कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है और जमीन मालिकों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज करवा दिए गए हैं। जहां-जहां यह कार्रवाई हुई है वहां पर अब विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड भी लगवाए जा रहे हैं। इसमें आमजन को सूचित किया गया है कि कोई भी बिना अनुमति के काटी जा रही कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। प्लॉटों में निर्माण कभी भी गिराया जा सकता है। खास बात यह है कि इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्टरियां न हो पाए इसको लेकर भी तहसील कार्यालय को पत्र लिख दिया गया है। इसमें बाकायदा संबंधित जमीनों के खसरा नंबर भी लिखे गए हैं ताकि तहसील कार्यालय को पहले से ही यह पता रहे कि अमूक नंबरों के किसी टुकड़ों में रजिस्टरी नहीं की जाए। साथ में डीटीपी तहसील परिसर व जहां पर वसीका नवीश बैठते हैं वहां पर भी बड़ा चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा ताकि आमजन जागरूक हो सके और अवैध कॉलोनी काटने वालों के झांसे में न आ आए।
क्या कहते हैं अधिकारी
विभाग से जेई अरविंद ने बताया कि डीटीपी अशोक गर्ग के आदेशानुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब एक दर्जन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। इन सभी कॉलोनियों में चल रहे अवैध निर्माणों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। साथ ही कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो अवैध कॉलोनियां हैं वहां पर विभाग की ओर से आमजन को सूचित करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि लोग कॉलोनाइजरों के किसी भी तरह के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें