04jjrp16- झज्जर। जिला जेल में कैदियों से बातचीत करते जज। स्त्रोत- प्राधिकरण
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को टास्क का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ के सूरत नगर लाइनपार निवासी रमेश मांझी ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पास 11 अक्तूबर को व्हाट्सअप पर लिंक आया। उसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया और टास्क पूरा करने पर प्राफिट मिलने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गया। उसने 14 से 23 अक्तूबर तक उनके खाते में 10 लाख 16 हजार 932 रुपये डाले। उसके बाद उन्होंने उसे ग्रुप से हटा दिया। इस पर उसे शक हुआ। उसने बताया कि अंजान लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। संवाद