फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक जनवरी से साधारण नंबर से चलेंगी चार ट्रेनें

Fri, 29 Nov 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp16- झज्जर। शहर में ​स्थित रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी से रोहतक के बीच चलने वाली अप-डाउन की चार ट्रेनों के एक जनवरी से नंबर बदल जाएंगे। अब तक यह ट्रेनें स्पेशल नंबरों के हिसाब से चलाई जा रही थी, लेकिन अब पहले वाले साधारण नंबरों पर ही ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

झज्जर से रोजाना लगभग 600 से 700 यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। रेलवे की तरफ से कोरोना काल में साधारण ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया था और इनका किराया भी बढ़ा दिया गया था। झज्जर से होकर रेवाड़ी रोहतक जाने वाली चार स्पेशल ट्रेनों को एक जनवरी 2025 से पहले की तरह साधारण नंबर देकर चलाया जाएगा। झज्जर से रेवाड़ी और रोहतक जाने वाली ज्यादातर सवारियां नौकरी के लिए जाने वाली होती हैं। कोरोना स्पेशल ट्रेन होने के कारण पहले झज्जर से रेवाड़ी या रोहतक के लिए 30 रुपये किराया चुकाना पड़ता था, जाे इस साल बदलकर साधारण किराया किया गया था, लेकिन इन ट्रेनों के नंबर नहीं बदले गए थे और सभी ट्रेनें स्पेशल नंबरों से ही संचालित की जा रही थी।


झज्जर से रेवाड़ी-रोहतक के लिए चलने वाली ट्रेन का समय
झज्जर से रेवाड़ी और रोहतक के लिए सुबह-शाम एक-एक ट्रेन चलाई जाती है। ट्रेन नंबर 04098 रोहतक से रेवाड़ी के लिए चलाई जाती है। जो झज्जर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:37 पर पहुंचती है और 5:39 पर रेवाड़ी के लिए रवाना होती है। वहीं ट्रेन नंबर 04980 रात को 8:51 झज्जर पहुंचती है और 8:53 पर चलती है।
विज्ञापन

वहीं रेवाड़ी से रोहतक के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 04979 सुबह 5:50 बजे झज्जर पहुंचती है और 5:52 बजे चलती है, वही रात रेवाड़ी से रोहतक जाने वाली 04097 ट्रेन रात को 8:36 बजे झज्जर पहुंचती है, वहीं जो 8:38 पर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें