फोटो-53: बहादुरगढ़ के वार्ड 31 में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते वार्डवासी। स्रोत पार्
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 31 में करीब 32 लाख रुपये की लागत से फाटक वाली गली, अशोक नगर गली नंबर 4, दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 1 (संजीव पंडित वाली) और दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 3 का निर्माण कराया जाएगा। कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद सरिता और वार्ड की सबसे बुजुर्ग महिला मोना देवी ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी हैं और आगे भी इसी गति से काम किए जाएंगे। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए। संवाद