फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
27jjrp01-लोगों को जागरूक करते  राजकीय महाविद्यालय बहु के विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में नशा मुक्ति सेल व यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव एवं जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज में फैल रही नशे की बुराईयों और उसके दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में शिवानी, योगिता, दीपिका, नितिका, अंजली, इशू, बिंदिया, अंशू, प्रियंका ने शानदार अभिनय किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार ने कहा कि नशा हमारे समाज को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है और यह हमारे शारीरिक, मानसिक व सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर रहा है। इस अवसर पर यूथ रेड क्रॉस सेल इंचार्ज डॉ. रविंद्र सिंह, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डाॅ. मोहन कुमार, सुनील कुमार, डाॅ सुचित्रा, रेखा बाई, मोनिका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें