-फोटो 90 : जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कोच कपिल दहिया के
बहादुरगढ़। शहर की बिग ब्रेन चैस अकादमी के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है।
राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 9-10 मई को शहर के हरदयाल स्कूल में आयोजित की जाएगी। अकादमी संचालक कपिल दहिया ने बताया कि अंडर-7 लड़कों में सार्विक छिल्लर ने पहला स्थान, अंडर-9 लड़कों में आदिक खुराना ने दूसरा स्थान, अंडर 11 में कोणार्क ने दूसरा स्थान, अंडर 17 में सोरिनजोय उसैय ने दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। चारों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए अकादमी संचालक व खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।