सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम के साथ एफएसएल और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धमाका एसी का कंप्रेशर फटने से हुआ है।
ऐसी के यूनिट में हुआ ब्लास्ट
हादसे को लेकर डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रख के जांच कर रही है। बैलेस्टिक टीम के साथ साथ फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घर में रखा सिलेंडर सही सलामत है, ऐसी यूनिट नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि फर्श की टाइल भी टूट गई हैं।