फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेपाल के युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेपाल मूल के आदर्श को लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर मौत के घाट उतारने वाले छह आरोपियों में से चार को थाना सेक्टर-6 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 थाना प्रभारी जयभगवान सिंह का कहना है कि इस संबंध में छह आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज की थी। चार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मुक्तेश्वर उर्फ आर्यन, शिवम, आयान और राहुल शामिल हैं। जल्द ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जााएगा।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर की देर शाम महावीर पार्क के निकट आदर्श व उसके दोस्त अफजल पर कई युवकों ने लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में आदर्श की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अफजल को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। 26 दिसंबर को क्रिकेट की गेंद लगने से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही विवाद खूनी रंग में बदल गया। मृत आदर्श मूल रूप नेपाल के रोहताट जिले का रहने वाले थे और वर्ष 2004 से परिवार सहित रणजीत कॉलोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें