फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ: नगर परिषद के चार अधिकारियों ने छह दिन में करवाई 67 किमी लंबे 44 नालों की सफाई, गोलमाल के लगे आरोप

Tue, 21 Jul 2026 09:53 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़

सार

शहर में आठ जुलाई की बारिश से शहर में जलभराव हुआ था। हालांकि, तब प्रशासन ने पूरी सफाई न होने का दावा किया था। उसके बाद दो दिन में रिपोर्ट बनाकर भी भेज दी। इन सवालों ने शक पैदा किया है।
विज्ञापन
नगर परिषद के चार अधिकारियों पर लगे गोलमाल करने के आरोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ नगर परिषद के चार अधिकारियों ने छह दिन में 67 नालों की सफाई दिखाकर उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी। 10 जुलाई को भेजी इस रिपोर्ट में 44 नालों की सफाई का दावा किया गया है। मगर जमीनी हकीकत अलग है। टेंडर जारी होने के 17 दिन बाद भी 44 में से एक भी नाला पूरी तरह साफ नहीं हो सका है। रिपोर्ट शक के दायरे में तब आ गई जब नौ कर्मचारियों के सहारे छह दिन में 67 किलोमीटर नाले सफाई करने का दावा किया गया। जबकि टेंडर में करीब 45 कर्मचारियों को रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन


नगर परिषद के चार अधिकारियों ने बनाकर भेजी है रिपोर्ट

शहर में आठ जुलाई की बारिश से शहर में जलभराव हुआ था। हालांकि, तब प्रशासन ने पूरी सफाई न होने का दावा किया था। उसके बाद दो दिन में रिपोर्ट बनाकर भी भेज दी। इन सवालों ने शक पैदा किया। अमर उजाला के संवाद सहयोगी ने जब रिपोर्ट को पढ़ा तो कई सवाल अधूरे थे। रिपोर्ट पर नगर परिषद के चार अधिकारियों के हस्ताक्षर थे।

इसके बाद मौके पर पड़ताल की गई, तो देखा कि कई प्रमुख नालों में अभी भी गाद जमा है। कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण मशीनें अंदर तक नहीं पहुंच सकीं। 100 से 200 मीटर लंबी पुलियों के नीचे पुरानी गाद जमा है। कई नालों से निकाली गई गाद किनारों पर ही छोड़ दी गई जो पहली बारिश में दोबारा नालों में बह गई।
विज्ञापन


नगर परिषद की चेयरपर्सन भी नाला सफाई को लेकर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में ठेके की शर्तों के विपरीत कार्यों को लेकर आरोप लगाए थे। इसके बाद भी अधिकारियों ने अधूरी सफाई की रिपोर्ट डीसी को भेज दी।

गोलमाल कर रहे हैं अधिकारी, मौके पर नहीं हुई सफाई

वार्ड 23 की पार्षद सुनैना संजीव मलिक ने कहा कि झज्जर रोड के दोनों तरफ नाले साफ नहीं किए गए। अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर गोलमाल कर रहे हैं। शहरवासी सतीश ने बताया कि बराही रोड पर भी नालों की सफाई नहीं हुई। समाजसेवी राजेश खत्री ने बताया कि महावीर पार्क का एक मात्रा नाला अब तक गाद से अटा पड़ा है। वार्ड 29 के पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने बताया कि सेक्टर छह के नालों में गाद भरी है। मामले को लेकर सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि नालों की सफाई जारी है। डीसी को भेजी रिपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


नगर परिषद के जेई आशीष कुमार ने कहा कि जहां-जहां बाधा थी वहां पर एक बार सभी नालों की सफाई कराई गई है। पूरी तरीके से अभी सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें