फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में डेंगू के चार नए केस मिले, आंकड़ा 44 तक पहुंचा

Sun, 13 Oct 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp25- झज्जर। गंदे पानी में दवा का छिड़काव करते स्वास्थ्य कर्मचारी। स्त्रोत- स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
झज्जर। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। 48 घंटे में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जे सभी बहादुरगढ़ के में मिले हैं। इनमें दो मरीज बहादुरगढ़ की दुर्गा काॅलोनी और एक आदर्श नगर में मिला है। इसके अलावा एक मरीज दिल्ली के बालाजी एक्सन अस्पताल से रिपोर्ट हुआ है, जो दिल्ली में सरकारी शिक्षक हैं और बहादुरगढ़ के वेदांत नगर का रहने वाला हैं। सभी की हालत ठीक है और उनका घरों पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल डेंगू के मरीजों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। इसके अलावा मलेरिया के अब तक 27 मामले मिल चुके हैं। अंतिम मरीज चार अक्तूबर को आया था, जो सासरौली गांव का रहने वाला था। उसकी तबीयत भी ठीक हो चुकी है। यहां बता दें कि पिछले साल के मुकाबले मलेरिया के केसों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मलेरिया के पांच मरीज मिले थे, लेकिन इस बार अब तक 27 केस आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के पिछले साल 385 केस आए थे और अब तक इस बार 44 केस आ चुके हैं।


मौसम डेंगू के अनुकूल, बढ़ सकते हैं मामले
चिकित्सकों की मानें तो डेंगू फैलने के मौसम अनुकूल चल रहा है। तापमान 31 से 32 के आसपास चल रहा है। यदि बारिश होती है तो डेंगू और फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जब तक पूरी तरह से सर्दी नहीं आती, तब तक इसके बढ़ने का खतरा रहेगा। आने वाले 15 से 20 दिन डेंगू फैलने के अनुकूल हैं।
विज्ञापन


अब तक 19903 जगह मिला लार्वा, 1805 को नोटिस
जिले में अब तक 19903 जगहों पर लार्वा मिल चुका है, जिसे नष्ट किया जा चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 1805 लोगों को नोटिस भी दिए हैं।

वर्जन
दस अक्तूबर को चार नए मरीज सामने आए थे। सभी बहादुरगढ़ के हैं। इनका घरों में इलाज चल रहा है। यह मौसम डेंगू के फैलने के अनुकूल है, क्योंकि तापमान उसी हिसाब से चल रहा है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।-डॉ. तीर्थ बागड़ी, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें