-फोटो 60 : गौरैया टूरिस्ट रिजॉर्ट में डांडिया उत्सव में आकर्षक वेशभूषा में कलाकार।
बहादुरगढ़। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से गौरैया टूरिस्ट रिजॉर्ट में दो दिवसीय डांडिया उत्सव मनाया गया। माता रानी और रीमिक्स भजनों पर आकर्षक परिधान पहने युवतियों व युवकों ने डीजे साउंड पर एकल व सामूहिक नृत्य किया।
पारंपरिक परिधान पहने और हाथों में डांडिया स्टिक लिए युगल, युवक, युवतियां, महिलाओं और पुरुषों ने गुजराती, राजस्थानी और हिंदी गानों पर जमकर डांडिया खेल नवरात्रि का उत्सव मनाया और देवी की आराधना की। पूर्व वाइस चेयरमैन व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मबीर वर्मा, हरियाणा पर्यटन विभाग के जीएम हरविंदर यादव व गौरैया टूरिस्ट रिजॉर्ट में के प्रबंधक आनंद ने शिरकत की।
ढोली तारो ढोल बाजे ढोल, ओढ़नी ओढू तो उड़ी उड़ी जाए.. रे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, रंगीलों महारो ढोलना जैसे भजनों व गानों पर खनकती डांडिया और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी युवतियां व छात्राएं जमकर गरबा खेला। गौरैया टूरिस्ट रिजॉर्ट के प्रबंधक आनंद ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा इस नवरात्रि उत्सव में रोमांचक डांडिया नाइट्स का आयोजन किया था।