फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनओसी न मिलने से लटका फोरलेन का चौड़ीकरण

Thu, 11 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)वन विभाग से अनुमति न मिलने के कारण छुछकवास-बहु फोरलेन सड़क के चौडीकरण के लिए 134 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है, लेकिन वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क किनारे लगे पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग ने नहीं दी है। फोरलेन को 7 से 10 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। इस मार्ग पर झाड़ली में दो थर्मल पावर प्लांट और कई कंपनियां हैं। झाड़ली पावर प्लांट के आसपास अक्सर जाम लगा रहता है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर सिंह झाझरिया ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 134 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए इसकी अनुमति मिल हुई है, लेकिन वन विभाग द्वारा अभी तक अनुमति नहीं मिली है। यह अनुमति जल्द ही मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद ही इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि गांवों में 7 मीटर से लेकर 10 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
विधानसभा सत्र में उठाया था मामला

विधानसभा सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने जब यह मुद्दा उठाया तो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया था कि छुछकवास से होते हुए बहु झोलरी तक सड़क के लिए 134 करोड़ रुपये की धनराशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी धरातल पर इस सड़क पर काम होता नजर नहीं आ रहा है। बता दें छुछकवास से बहु झोलरी क्षेत्र की सड़क सबसे अधिक व्यस्त है।
विज्ञापन



वर्जन

हरियाणा सरकार द्वारा छुछकवास से बहु झोलरी सड़क को चौड़ा बनाने की अनुमति मिल गई है, लेकिन वन विभाग की अभी तक अनुमति नहीं मिली है। यह अनुमति मार्च-अप्रैल 2024 तक मिलने की उम्मीद है। उसके बाद ही इस सड़क पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


उदयवीर सिंह झाझरिया, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें