फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार डीएसपी व 425 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-28आर रात्रि के समय ग्वालीसन सड़क पर खड़ा पुलिसकर्मी ।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जी-20 में शामिल 10 देशों के 120 प्रतिनिधि झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म हाउस में आज पहुंचेंगे। इसके लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद की है। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की ओर से 425 पुलिसकर्मी और चार डीएसपी नियुक्त किए गए हैं। इसमें फर्रुखनगर से लेकर दुलीना चौकी तक एक डीएसपी की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं दुलीना से लेकर प्रतापगढ़ फार्म हाउस तक दूसरा डीएसपी सड़क व्यवस्था की देखरेख करेगा। इसके अलावा दो डीएसपी प्रतापगढ़ फार्म हाउस में तैनात रहेंगे। एक डीएसपी रैंक का अधिकारी प्रतापगढ़ फार्म हाउस के अंदर सादे कपड़ों में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा, वहीं दूसरा डीएसपी रैंक का अधिकारी फार्म हाउस के बाहर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ फार्म हाउस के अंदर 55 पुलिस कर्मचारी जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।
नहीं होगा रूट डायवर्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि अभी कोई भी रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर रेवाड़ी जाने के लिए बने पुल को थोड़ी देर के लिए विदेशी मेहमान आने पर बंद करवाया जा सकता है। इसके अलावा सब सामान्य रहेगा और आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 नाके लगाए गए हैं। इनमें 15 ट्रैफिक बिंदु अलग से बनाए गए हैं। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया है, जो आपातकाल की स्थिति में प्रयोग किया जा सकता है। सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया को भी फार्म में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल डीआईपीआरओ के कर्मचारी ही अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन

20-20 प्रतिनिधियों के समूह बनाए जाएंगे
प्रतापगढ़ फार्म हाउस के अंदर 20-20 प्रतिनिधियों के समूह बनाए जाएंगे। इनको जानकारी देने के लिए एक-एक गाइड उनके साथ रहेगा। वहीं करीब 22 द्विभाषीय भी रखे गए हैं। फार्म में कार्यरत सभी महिलाएं व अन्य कर्मचारी हरियाणवी परिधान में रहेंगे। वहीं फार्म प्रबंधन की तरफ से आठ क्विंटल का एक पलंग भी बनाया गया है। मेहमानों के लिए पिड्ढ़े व मुड्ढ़े भी तैयार करवाए गए हैं। फार्म को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

वर्जन
पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी ।
विज्ञापन

- अमित यशवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें