फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव खेड़ी सुल्तान व सैनी ढाणियान मार्ग पर गांव ढाणी सैनीयान के पास शुक्रवार सुबह कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भटेड़ा निवासी आशीष के तौर पर हुई है। आशीष अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भटेड़ा निवासी मुनिंदर ने बताया कि उसका भतीजा आशीष गांव लुहारी के पास वेयरहाउस में प्राइवेट नौकरी करता था। जब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर आ रहा था तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे चलते उसकी मौत हो गई। मुनिंदर ने बताया कि आशीष उससे आगे चल रहा था। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें