फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रधान, उपप्रधान पद के 4-4 और सचिव पद के तीन प्रत्याशी मैदान में

Thu, 14 Dec 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस बार प्रधान व उपप्रधान पद के चार और सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने एक-एक एजेंट चुन लिया है।
जिला बार एसोसिएशन के तीनों पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर से होंगे। इसमें प्रधान और उपप्रधान के लिए चार-चार और सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम होने के कारण इनका निर्विरोध चुन लिया गया है। इस बार के चुनाव में केवल एक ही महिला मैदान में हैं और वह भी उपप्रधान पद के लिए खड़ी है। बाकी दोनों पदों पर केवल पुरुष ही चुनाव मैदान में हैं। कई अधिवक्ता ऐसे हैं, जो झज्जर के अलावा रोहतक या आसपास के जिलों में भी रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में वकीलों को शपथपत्र देना होगा कि वह केवल झज्जर बार में ही वोट करेंगे। दूसरी जगह वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से होगा मतदान
चुनाव पर्यवेक्षक आरके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 4:30 चार बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव पर्यवेक्षकों ने वीरवार को चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव के लिए कुल 1021 वोट हैं। इससे पहले 1065 वोट थे, लेकिन दूसरे कोर्ट से रजिस्टर्ड होने के चलते बाकी वोटों को काट दिया गया है।




ये हैं बार एसोसिएशन के प्रत्याशी
प्रधान पद : कृष्ण कादयान, वरुण ग्रेवाल, दीपक गोयल, यशपाल सैनी

उप प्रधान पद : मुनेश यादव, हरदीप दलाल, मीना कादयान, उमेश जून
सचिव पद : यशवीर छिकारा, ऋषि अहलावत, संदीप सोलंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें