बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों का गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सतीश निवासी लाइनपार ने शिकायत दी थी कि 30 अगस्त की सुबह पड़ोसी कालू व कृष्ण जिनके साथ 8/10 लड़के और भी थे, अपने हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और उसके साथ मारपीट कर दी। दुकान में तोड़फोड़ के साथ 10 हजार रुपये भी लूट ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उप निरीक्षक मंदीप कुमार की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आजाद, कालू, नवीन व साहिल निवासी लाइनपार के तौर पर की गई। उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। कालू को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद