फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दौर में पौधरोपण की अहमति बहुत अधिक : सीजेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में कानूनी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों तथा अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य सतवीर ने कहा कि स्कूल में छात्रों की शैक्षिक उन्नति के साथ-साथ उनके नैतिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मुख्य अतिथि सीजेएम विशाल ने कहा कि पौधरोपण का महत्व आज के दौर में और भी बढ़ गया है। जब पर्यावरण संकट गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के साथ एक अपने सबसे प्रिय अध्यापक के नाम भी लगाएं। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम एक दिन का ना होकर प्रतिदिन का होना चाहिए और जो पेड़ लगाएं उनकी संभाल भी करें। प्रवक्ता पिंकी जाखड़ ने अपने संबोधन में कानूनी साक्षरता क्लबों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय में लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सीजेएम कार्यालय से कर्मजीत छिल्लर, स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज अनु, सुनीता, पिंकी, कृष्ण, सुबोध, अंजू, रश्मि, पूनम, विनय, सतबीर, संजीव, अजय, ज्योति, सुदीप, दीपक, दीप्ति, मीनू, मनजीत उपस्थित रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें