फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डंपिंग स्टेशन से उठ रही दुर्गंध, सांस लेना दूभर

Thu, 02 Jul 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 89 : नयागांव और सौलधा के बीच बने डंपिंग स्टेशन का दौरा करते भाजपा नेता जसबीर व राजेंद्र स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नयागांव और सौलधा के बीच बने डंपिंग स्टेशन से दुर्गंध उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हजारों टन कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

समस्या को लेकर भाजपा नेता और पूर्व पार्षद जसबीर सैनी और राजेंद्र सैनी ने डंपिंग स्टेशन का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान नयागांव के लोगों ने डंपिंग स्टेशन को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग उठाई, जहां आसपास रिहायशी क्षेत्र न हो। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कूड़े में आग लगने से जहरीला धुआं और दुर्गंध पूरे इलाके में फैल जाती है। इससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने कहा कि डंपिंग स्टेशन से उठने वाली दुर्गंध और प्रदूषण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और डंपिंग स्टेशन को आबादी से दूर स्थानांतरित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें