फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनूठी पहल, सीधा खेतों से घरों तक पहुंचा रहे सब्जियां

विज्ञापन
सब्जियों को पैक करते किसान। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते किसानों ने ग्राहकों तक सब्जियां पहुंचाने की अनूठी पहल शुरू की है। बागवानी विभाग के सफेक स्कीम के तहत 30 किसान समूह बनाए गए हैं। विभाग के द्वारा बनाए गए इन किसानों के समूहों को विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार से सुविधा मुहैया कराई जाती है। 30 किसानों के समूहों में से 6 किसानों के समूह उगाई गई सब्जियों को सीधा ग्राहकों के घरों तक पहुंचा रहें है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने इस पहल की शुरूआत कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए व ग्राहकों को ताजा सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए की है। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते उन्होंने इसकी पहल की है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। किसानों के समूह में किसान अगल-अलग अपनी सब्जियों की बिक्री के लिए जाते हैं। ग्राहक से सीधा जुड़ने के कारण समय-समय पर किसानों को उनकी सब्जियों की गुणवत्ता का पता चल जाता है।
विज्ञापन

किसानों के खेतों में जाकर विभाग के अधिकारी लेते हैं जायजा
इन किसानों की सब्जियों में गुणवत्ता बनी रहे उसके लिए विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों में जाकर उनका निरीक्षण करते हैं। विभाग के अधिकारी की निगरानी में होने के कारण किसान अधिक अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जियों की पैदावार कर सकता है। वहीं किसानों को सब्जियों की खपत पता होने के कारण सब्जियों को समय पर तोड़ लेते हैं, ताकि सब्जियां खराब न हो।
कोरोना के संक्रमण के कारण किसानों ने उठाया कदम
जिले के 6 गांव के किसानों ने ग्राहकों तक सीधा सब्जियों को पहुंचना शुरू किया है। जिला के मातन, बाढ़सा, अहरी, दादनपुर, खेडी होशियारपुर, पाटौदा किसानों ने अपनी सब्जियों को किसान पहुंचाना शुरू किया है। किसानों का कहना है कि सीधा खेत से तोड़ने के बाद सब्जियों को पैक करके वाहन से एक चालक व विक्रेता ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। इससे सब्जियों को मंडी में नहीं ले जाना पड़ता और सब्जियों को कम हाथ छू पाते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग, झज्जर के जिला समन्वयक सौरभ त्यागी ने बताया कि जिले के किसान सफेक बागवानी विभाग की ओर से बनाए गए किसान उत्पादक समूह के द्वारा बनाए किसान उत्पादक समूह के माध्यम से अपनी सब्जियों को लॉकडाउन के दौरान भी पहुंचा रहे हैं। इससे ग्राहकों को उचित रेट पर अच्छी सब्जियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें