फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव नंगला में पूर्व फौजी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 15 Sep 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राम अवतार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गांव नंगला में पूर्व फौजी ने मानसिक तौर पर परेशानी के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करीब 42 वर्षीय राम अवतार गांव नंगला का रहने वाला था। वह वीरवार को अपने घर में फंदे से लटकता मिला। राम अवतार का एक बेटा और एक बेटी है। दुलीना चौकी से आए जांच अधिकारी एचसी बिजेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगला गांव में राम अवतार नाम के एक पूर्व सैनिक मानसिक रूप से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई वीरेंद्र के बयान पर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें