02jjrp14- तमिलनाडु में राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करती झज्जर विधायक गीता भुक्
झज्जर। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उन उच्च आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया है, जिसके लिए राजीव गांधी जीए और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भुक्कल मंगलवार को तमिलनाडु के दौरे के दौरान उस स्थल श्रीपेरंबुदूर पहुंची थी, जहां पर राजीव गांधी का विस्फोट के बाद शरीर का कुछ हिस्सा गिरा था।
तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भुक्कल ने वहां पर लगी राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें अपनी व पार्टी की तरफ से श्रद्धाजंलि अर्पित की। भुक्कल ने कहा कि बेशक राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके उच्च आदर्श आज भी उनके दिलों में बसते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर वह आज राजनीति में आदर्श स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक व्यक्ति व नेता नहीं थे, वह एक तरह से पूरी संस्था थे, जिन्होंने देश के युवाओं व आमजन में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय सभी के लिए संघर्ष भरा दौर है। वह चाहेंगी कि इस संघर्ष भरे दौर से निकलकर पार्टी की विजयी पताका पूरे देश में फहराई जाए।