फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र अधिवेशन में शामिल हुए झज्जर के पूर्व पेंशनर

विज्ञापन
22jjrp04- कुरुक्षेत्र में आयोजित अ​धिवेशन में शामिल जिले के पूर्व पेंशनर। स्रोत-पेंशनर
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फैडरेशन का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ। इसमें वर्तमान समय में मेहनतकश पर हो रहे हमलों, किसानों के हितों पर कुठाराघात, भर्तियों का बदलता चिंताजनक स्वरूप, खत्म होते सामाजिक सुरक्षा, विश्व स्तर घटते मानवीय मूल्य आदि अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें देशभर से हजारों डेलीगेट्स, आब्जर्वर और आमंत्रित साथियों ने भाग लिया। इसमें खंड झज्जर से सात साथियों ने भाग लिया जिसमें जिला के सलाहकार रामेश्वर बिरधाना, बलबीर सिंह पंघाल, जयपाल गुढ़ा, रमेश जाखड़, राजबीर राहर, ओमप्रकाश खेड़ा, अशोक पंघाल शामिल रहे। जिले की तरफ डेलीगेट्स के रूप में मंगतराम कौशिक राज्य प्रतिनिधि, दिलबाग दलाल जिला प्रधान, देवेंद्र यादव जिला सचिव रहे। भविष्य के महत्वपूर्ण संघर्षों की रूपरेखा तैयार करते हुए भावी आंदोलनों की घोषणा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें