फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा तस्करी रोकने के लिए की ढाबों व वेयरहाउस की जांच

विज्ञापन
22jjrp03- एक कमरे की जांच करती महिला पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ विभिन्न ढाबों, वेयरहाउस और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच की। इस अभियान का नेतृत्व एसीपी सुरेंद्र कुमार ने किया। थाना सदर झज्जर के अंतर्गत आने वाले दुलीना पुलिस चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने हर स्थान पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा मानकों की जांच की। पुलिस ने संस्थानों के संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन करवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें