फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एरियर तो दूर तेल और साबुन भी नहीं देते

Sat, 02 Sep 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर शहर के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को उल्टी झाडू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएमसी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या ओर मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ग्रीन बेल्ट से लेकर लघु सचिवालय तक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ये जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और डीएमसी जगनिवास को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संगठन के प्रधान शिवम चावरिया की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ हाथ में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी 2 साल से मांग कर रहे हैं कि उन्हें समान काम समान वेतन का एरियर दिया जाए। अन्य जनपदों में इसे दिया जा चुका है, लेकिन झज्जर नगर परिषद प्रशासन एरियर देने को लिए तैयार नहीं है, जिसको चलते कर्मचारियों में आक्रोश है।
कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों ड्रेस, जूते, तेल ,साबुन भी काफी दिनों से नही दिया गया है। उन्होंने बताया की पिछले दिनों मे सफाई कर्मचारियों की 11 दिन की हड़ताल की अवधि का वेतन भी दिया जाए। इस सबंध में सरकार द्वारा लेटर जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि यात्रा नगर परिषद प्रशासन हमारी इन मांगों का समाधान कर दें अन्यथा सभी कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

प्रधान शिवम ने बताया कि नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों को 2017 से उनका एरियर नहीं दिया जा रहा। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर परिषद की ओर से शहर भर में 113 सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। हर महीने उन्हें एक लीटर सरसों का तेल और चार साबुन मिलनी चाहिए लेकिन दी नहीं जा रही। इसे लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी दे चुका कर चुके हैं और आला अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ है।इस दौरान विकास, गौरव टाक, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल, किरण, सुरेश, अमित, कृष्णा, सीमा, संतोष, विनोद आदि अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें