फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोषाध्यक्ष के चुनाव में पहली बार दो अधिवक्ता होंगे आमने-सामने

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp04- झज्जर। सुमित - फोटो : udampur
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में पहली बार कोषाध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपरों पर चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले अधिवक्ताओं की सहमति से निर्विरोध कोषाध्यक्ष के पद का चुनाव किया जाता था। कोषाध्यक्ष पद के लिए इस बार दो अधिवक्ता आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार 28 फरवरी को बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए अधिवक्ताओं की तरफ से अपने साथी अधिवक्ताओं से मिलकर वोट की अपील की जा रही है। वहीं बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव पर्यवेक्षकों की तरफ से भी चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। बार एसोसिएशन झज्जर में पहली बार बैलेट पेपरों पर कोषाध्यक्ष के चुनाव कराए जा रहे हैं। इससे पहले बार एसोसिएशन झज्जर के अधिवक्ताओं की सहमति से ही कोषाध्यक्ष के पद का चुनाव निर्विरोध कर लिया जाता था। बार एसोसिएशन झज्जर में इस बार कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। इसमें अधिवक्ता सुमित और अधिवक्ता रतीश शामिल हैं। दोनों ही अधिवक्ताओं का यह पहला चुनाव है। सुमित ने वर्ष 2019 में बार एसोसिएशन झज्जर की सदस्यता ली है। वहीं रतीश ने वर्ष 2021 में बार एसोसिएशन की सदस्यता ली है। दोनों ही अधिवक्ताओं बार एसोसिएशन झज्जर के अधिवक्ताओं से वोट की अपील कर रहे हैं।



वर्ष 2012 में हुआ था कोषाध्यक्ष का पहला चुनाव
बार एसोसिएशन झज्जर में कोषाध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव हुआ था। इस दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अधिवक्ता का चयन कर लिया गया था। इसके बाद से वर्ष 2023 तक कोषाध्यक्ष पद के लिए बार एसोसिएशन झज्जर में निर्विरोध चुनाव हुए है। वहीं इस बार कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं के नाम आए है। इस बार बैलेट पेपरों पर कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन
बार एसोसिएशन का यह उनका पहला चुनाव है। साथी अधिवक्ताओं की मदद से इस बार कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद नए चैंबरों को बनाने का काम किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर का करेंगे
सुमित, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी, बार एसोसिएशन झज्जर



वर्जन
वर्ष 2021 में उन्होंने बार एसोसिएशन झज्जर की सदस्यता ली थी। सभी साथी अधिवक्ताओंं की मदद से बार एसोसिएशन का यह उनका पहला चुनाव है। बार में जो भी कमी उसको पूरा किया जाएगा। बार की पार्किंग और लाइब्रेरी में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

रतीश, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी, बार एसोसिएशन झज्जर

21jjrp04- झज्जर। सुमित- फोटो : udampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें