फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में की छापामारी, पांच मिठाईयों के नमूने लिए

Sat, 28 Oct 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। शहर के पुराने बस स्टैंड के बाजार में शुक्रवार की दोपहर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पांच मिठाईयों के नमूने लिए गए। टीम ने दो फीके खाेये के नमूने, एक रसगुल्ला,एक बर्फी व एक बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए हैं।
उन्होंने पांच मिठाईयों के नमूने लेने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजार में पहुंचकर दुकानों पर छापेमारी शुरू की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि टीम की ओर से त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिलावटी सामान को बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापामारी की जा रही हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने साल्हावास खंड के गांव झाड़ली व बहुझोलरी की दुकानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान कूट्टू के आटे, घी व मिठाईयों में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर के महीने में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 28 सैंपल लिए, जिसमें से तीन की रिपोर्ट अब तक आई है। इसमें एक सैंपल अनसेफ मिला है। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, मंदीप कुमार, मनोज गुलिया मौजूद रहें।
विज्ञापन

15 से 20 दिन में आती है रिपोर्ट
प्रयोगशाला में खाद्य सामग्री की जांच के लिए करीब 15 से 20 दिन में रिपोर्ट आ जाती है, लेकिन त्योहारी सीजन में रिपोर्ट आने में कुछ ज्यादा समय लग रहा है, क्योंकि त्योहारी सीजन में सैंपलिंग ज्यादा मात्रा में की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें