त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मंगलवार को सैंपलिंग के लिए गांव डीघल में पहुंची। टीम ने यहां से रसगुल्ला, कलाकंद, डोडा बर्फी, गुलाब जामुन का सैंपल लिया। उसके बाद टीम ने झज्जर से कलाकंद खोया बर्फी, पेड़ा का सैंपल भरा। वहीं गांव छुछकवास से बेसन के लड्डू व गुलाब जामुन का सैंपल लिया। टीम ने छापेमारी कर अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों के 9 सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापे मारे तो दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए लगातार मिठाइयों की दुकानों पर छापे मारे की। मंगलवार को टीम ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों से 9 सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ.जोगेंद्र, मंदीप मौजूद रहे।