फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पाबंदी के बाद उद्यमियों ने अपनाया इलेक्ट्रिक गाड़ियों का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी के बाद बहादुरगढ़ के उद्यमियों ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। टीकरी बॉर्डर समेत शहर के 13 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें वाहनों की जांच कर रही हैं। इसके चलते बीएस-4 वाहनों के मालिकों को परेशानी हो रही है। बुधवार को जांच के दौरान एक वाहन का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उद्यमी सुनील गर्ग ने बताया कि वह अब रोजाना दिल्ली आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, उद्यमी दीपक पिछले एक महीने से इलेक्ट्रिक गाड़ी से आवागमन कर रहे हैं। अन्य उद्यमी भी इस विकल्प को अपना रहे हैं।
बॉर्डरों पर मियाद पूरी कर चुके वाहनों को जब्त किया जा रहा है। बीएस-4 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोका जा रहा है। वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होने पर 10 हजार रुपये के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर के आसपास पांच विशेष नाके लगाए हैं, जहां वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें